• Tue. Apr 21st, 2026

    हरिद्वार में 14 साल की बच्ची से गैंगरेप, गाँव वालों के शोर पर छत से फेंका

    हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में एक 14 साल की किशोरी के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके में तनाव पैदा कर दिया है, जिसके चलते गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।यह दिल दहला देने वाली घटना शनिवार को हुई, जब गांव के ही एक किशोर ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपनी बाइक पर एक खेत में बने कमरे में ले गया। वहां पहले से ही उसके दो साथी मौजूद थे। परिजनों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि तीनों ने मिलकर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।इस बीच, कुछ गांव वालों ने किशोरी को बाइक पर जाते हुए देख लिया था, जिसके बाद उन्होंने उस कमरे की तरफ रुख किया और आरोपियों को दरवाजा खोलने के लिए कहा। पकड़े जाने के डर से, तीनों आरोपी किशोरी को कमरे की छत पर ले गए और वहां से उसे नीचे खेत में फेंक दिया।गंभीर रूप से घायल किशोरी को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले ने इसलिए भी तूल पकड़ा क्योंकि आरोपी और पीड़िता अलग-अलग समुदाय से हैं।पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पुलिस ने देर रात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *