• Fri. Apr 3rd, 2026

    चंपावत: खाई में गिरा बारात का वाहन, पांच की दर्दनाक मौत, कई घायल

    चंपावत: जिले के लोहाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बड़ा सड़क हादसा हो गया। आज यानी शुक्रवार देर रात बारात लौट रही थी। तभी ये हादसा हुआ। इस हादसे में महिला समेत पांच की मौत हो गई। तो वहीं अन्य पांच घायल बताए जा रहे है। बारात शेरा घाट से पाटी चंपावत आई थी। लौटने के दौरान बाराती जीप दुर्घटना का शिकार हो गई। ये घटना देर रात 2:30 बजे के आसपास हुई। पुलिस को सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य किया गया।दरअसल ये हादसा चंपावत के शेरा घाट के पास हुआ। शादी संपन्न होने के बाद देर रात बाराती वापस लौट रहे थे। तभी बोलेरो जीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिसमें मां बेटे समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जीप में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है।

    बताते चलें कि देर रात ही घायलों का रेस्क्यू किया जा चुका है। घायलों को उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट इलाज के लिए लाया गया। जानकारी के अनुसार कहा जा रहा है कि ये सड़क दुर्घटना जीप चालक के नशे में होने के कारण हुई है। शुक्रवार तड़के में शवों का भी रेस्क्यू किया जा चुका है।

     

    सड़क दुर्घटना में घायलों के नाम

    धीरज पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी रुद्रपुर

    राजेश (14) पुत्र उमेश चंद्र जोशी लाखतोली

    चेतन चौबे 5 वर्ष पुत्र सुरेश चौबे निवासी दिल्ली

    भास्कर पांडा किलोटा, वाहन चालक

    देवदत्त (38) पुत्र रामदत्त निवासी सल्ला भाटकोट शेराघाट

    भास्कर पंडा गंभीर रूप से घायल है। जिसके चलते उन्हें चत्पावत जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।

     

     

    हादसे में मृतकों के नाम

    भावना चौबे

    भावना का बेटा प्रियांशु (6 वर्ष)

    प्रकाश चंद्र उनियाल (40) बिलासपुर

    केवल चंद्र उनियाल (35) बिलासपुर

    सुरेश नौटियाल (32) पंतनगर (उधम सिंह नगर)

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *