• Wed. May 27th, 2026

Almora खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत, तीन घायलों को रेस्क्यू कर पंहुचाया अस्पताल

ByD S Sijwali

Dec 6, 2025

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज दिनांक 06.12.2025 को समय लगभग दोपहर 01.00 बजे राजस्व क्षेत्र जैतोली ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा तहसील द्वाराहाट पर, कोतवाली द्वाराहाट को एक मैक्स के नीचे खाई में गिरने की सूचना मिली।जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए सीओ रानीखेत विमल प्रसाद व प्रभारी निरीक्षक कोतवाली द्वाराहाट विनोद जोशी व पुलिस बल स्ट्रेचर, रस्सा आदि आवश्यक उपकरण लेकर मौके पर पहुंचे। द्वाराहाट से नौबाड़ा की ओर जा रही वाहन संख्या UK01 TA 1046 मैक्स जो अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी,जिसमे चालक सहित 04 लोग सवार थे। चालक दुर्घटना के दौरान छिटक कर गहरी खाई में डेढ़ सौ मीटर नीचे गिर गया था। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस टीम ने घायलों को रेस्क्यू किया गया तथा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा चालक को मृत घोषित किया गया। जबकि अन्य तीन व्यक्तियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट में चल रहा है।

मृतक व्यक्ति का नाम

प्रयाग दत्त मिश्रा (चालक) उम्र 50 वर्ष पुत्र भवानी दत्त मिश्रा निवासी ग्राम डूंगारखोला पोस्ट नौबाड़ा,राजस्व क्षेत्र जैतौली तहसील द्वाराहाट।

घायल व्यक्तियों के नाम

1-भगवती देवी उम्र 55 वर्ष पत्नी किशन राम निवासी डूंगारखोला, पोस्ट नौबाड़ा ,राजस्व क्षेत्र जैतोली,तहसील द्वाराहाट।
2-कुमारी पिंकी उम्र 28 वर्ष पुत्री किशन राम निवासी उपरोक्त।
3-अमित पुरोहित उम्र 20 वर्ष पुत्र भारत पुरोहित निवासी उपरोक्त।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *