• Fri. May 1st, 2026

    होटल में महिला का शव मिलने से हड़कंप

    WebfastnewsNews webfastnews

    उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में रोडवेज के पास स्थित तिवारी होटल में बुधवार को एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला मंगलवार शाम को होटल में ठहरी थी, लेकिन बुधवार सुबह जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली, तो होटल मालिक ने कमरे में आवाज लगाई। कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

     

     

     

     

     

    हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी विजय मेहता ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे पुलिस को 112 सेवा से सूचना मिली कि तिवारी होटल का एक कमरा अंदर से बंद है और भीतर रुकी महिला जवाब नहीं दे रही है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो गवाहों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।

     

     

     

    अंदर प्रवेश करने पर बेड पर एक महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र लगभग 58 वर्ष है। उसकी पहचान रेखा जुहूवाला (निवासी—हीरा डूंगरी, थाना कोतवाली, अल्मोड़ा) के रूप में हुई है। परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

     

     

     

     

    एसपी सिटी कुमार कत्याल ने बताया कि कमरे में किसी भी तरह के संदेहास्पद निशान नहीं मिले हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि यह आत्महत्या है या हत्या। मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कमरे को सील कर दिया गया है।

     

     

     

     

     

     

    फोरेंसिक टीम को जांच के लिए बुला लिया गया है। पुलिस होटल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि महिला की होटल में एंट्री से लेकर आखिरी गतिविधि तक का क्रम समझा जा सके।

     

     

     

     

     

    पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध गतिविधि नजर नहीं आई है, लेकिन सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक विश्लेषण के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

     

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *