• Mon. Mar 30th, 2026

    Almora छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालो के विरुद्ध महिला कोतवाली ने चलाया “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान

    एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में छद्म भेष धारण कर लोगों को ठगने वालो के विरुद्ध महिला कोतवाली ने चलाया “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान

     

     इस दौरान “ऑपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्या जानी

     

         मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड महोदय ने निर्देशानुसार एसएसपी अल्मोड़ा, देवेन्द्र पींचा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में “ऑपरेशन कालनेमि” के तहत सनातन धर्म की आड़ में साधु, संतों का भेष धारण कर लोगों को ठगने व उनकी भावनाओं से खिलवाड़ करने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

               

          आज दिनांक 14.12.2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली श्रीमती जानकी भण्डारी अल्मोड़ा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा “ऑपरेशन कालनेमि” अभियान चलाया गया। अभियान के तहत धार्मिक स्थलों में रहने वाले बाबाओं से पूछताछ की गई एवं उनके पहचान पत्र व दस्तावेजों की गहन जांच की गई। इस दौरान कोई संदिग्ध प्रकाश में नहीं आया। 

          साथ ही पूर्व में मंदिरों में रह रहे बाबा जिनका सत्यापन आदि हो चुका है उनको बताया गया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति साधु, संत आदि आते है तो उनकी सूचना तत्काल नजदीकी थाने में दें। 

            इस दौरान महिला पुलिस टीम ने अकेले रहने वाले एकल बुजुर्गों व अन्य वरिष्ठ नागरिकों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम की जानकारी प्राप्त की गयी तथा हेल्पलाईन नंबर 112 की जानकारी देते हुए बताया कि आपको स्वास्थ्य या अन्य किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल हेल्पलाईन नंबरो पर जानकारी दें, पुलिस द्वारा आपको हरसंभव सहायता प्रदान की जायेगी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *