• Sun. Mar 29th, 2026

    स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती की आकस्मिक निधन पर गुरिल्ला संगठन ने दी श्रद्धांजलि

    आज दिनांक 17-12-2025 को स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती की आकस्मिक मृत्यु होने पर एस एस बी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन के पदाधिकारीयों ने स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती जी ग्राम- काटल, पोस्ट- ऑफिस-टकोली, ब्लॉक- कीर्तिनगर, जिला- टिहरी, गढ़वाल के निवासी थे। एस एस बी गुरिल्ला संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, टिहरी जिले के मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है। स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती संगठन के प्रति हमेशा सक्रिय भूमिका निभाते थे। सितंबर में जब देहरादून में आंदोलन हुआ था और 17 और 18 फरवरी को जब आंदोलन हुआ था। तो स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती उस समय भी देहरादून में मौजूद थे। जब-जब दिल्ली, देहरादून जगह-जगह आंदोलन होता था। तो स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती बड़े सक्रिय भूमिका में आंदोलन में आते थे। एस एस बी गुरिल्ला संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है। कि हमने एक संघर्षशील साथी खो दिया है। टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती जी के चले जाने से गुरिल्ला संगठन के परिवार में एक बहुत बड़ी छती हुई है। क्योंकि स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती जी एक कर्मठ एक निष्ठावान व्यक्ति थे। जिन्होंने एस एस बी गुरिल्ला संगठन के प्रति हमेशा अपना तन मन धन गुरिल्लाओ के प्रति निरछावर किया। आज उनको श्रद्धांजलि देने में एस एस बी गुरिल्ला संगठन के टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, जिले के जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट, टिहरी जिले के सचिव सुनील पुण्डोरा, टिहरी जिले के सलाहकार एवं हिंडोलाखाल ब्लॉक के उपाध्यक्ष दयाल सिंह सजवाण, कीर्तिनगर ब्लॉक के अध्यक्ष हिम्मत सिंह मेहर, टिहरी जिले के सह सचिव श्रीमती बीना चौहान, कीर्तिनगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी देवी भट्ट, बृजमोहन गुसाई, राजेंद्र भंडारी, अध्यक्ष हिंडोलाखाल ब्लॉक जवाहर सिंह बिष्ट कई पदाधिकारीयों ने स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती को श्रद्धांजलि अर्पित की। एस एस बी गुरिला संगठन के टिहरी जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है और टिहरी जिले के मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि सरकार के नाकामियों के कारण आज हमारे कई गुरिल्ला इस दुनिया को छोड़कर चले गए हैं। लेकिन सरकार कोई भी काम नहीं कर रही है। आज 20 साल हो चुके हैं। जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला ने कहा है कि जितने भी हमारे एस एस बी गुरिल्ला शहीद हुए हैं। उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी। दिनेश प्रसाद गैरोला एवं मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट ने कहा है कि स्वर्गीय मोहन लाल उप्रेती को भगवान अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को भगवान शक्ति प्रदान करें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *