• Thu. Feb 12th, 2026

लोक संस्कृति दिवस पर राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा के छात्रों ने लिया गढ़वाली व्यंजनों का आनंद 

लोक संस्कृति दिवस पर राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय मलेथा के छात्रों ने लिया गढ़वाली व्यंजनों का आनंद 

 

 

आज 24 नवंबर 2025 को उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी जी के जन्मोत्सव को लोक संस्कृति दिवस के रूप में राजकीय प्राथमिक विद्यालय मलेथा में धूमधाम से मनाया गया। 

 

स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के जीवन और उत्तराखंड के निर्माण में दिए गए योगदान को किया गया याद

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक वीरेन्द्र बिष्ट द्वारा इंद्रमणि बड़ोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित करके किया गया। इस अवसर पर समस्त बच्चे और विद्यालय के शिक्षक गढ़वाली परिधानों में नजर आए। विद्यालय के शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी जी के जीवन और उत्तराखंड के निर्माण में दिए गए उनके योगदान के विषय में बताया गया। सभी शिक्षकों द्वारा अपनी गढ़वाली लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए और अपनी गढवाली बोली को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। सभी छात्र-छात्राओं द्वारा गढ़वाली परिधानों में गढ़वाली गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए गए। 

 

इस अवसर पर उपस्थित जन 

उसके बाद विषेश भोज में सभी छात्र-छात्राओं को चैसा , झंगोरे की खीर , आलू की सब्जी, चावल पी एम पोषण में खिलाएं गए। कार्यक्रम में विद्यालय के सहायक अध्यापक अनिल लिंगवाल , नीरज कुमार प्रेमी और भोजनमातायें मौजूद रही।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *