• Fri. May 1st, 2026

    Almora: मुख्यमंत्री ने दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

    ByD S Sijwali

    Dec 30, 2025

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा में भिकियासैंण से रामनगर जा रही बस के भिकियासैंण–विनायक मोटर मार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगतों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।

     

    मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि हादसे में घायल सभी यात्रियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है तथा गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार हेतु उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है।

     

    मुख्यमंत्री ने कहा कि वे स्वयं इस पूरे प्रकरण की लगातार निगरानी कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से निरंतर संपर्क में हैं।

     

    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

     

    …………………..

    आज दिनॉंक 30 दिसम्बर, 2025 को समय करीब प्रातः 07ः30 बजे केमू बस सं0 यूके07पीए4025 जो कि स्थान द्वाराहाट से सिनार-विनायक होते हुए रामनगर की ओर जा रही थी, उक्त बस स्थान सिरखोन बैण्ड के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है। बस में कन्डक्टर प्रकाश चन्द्र पुत्र रामदत्त द्वारा स्वयं व ड्राईवर सहित कुल 19 लोग होना बताया गया।
    सूचना प्राप्त होते ही, स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ, पुलिस तथा स्थानीय लोग मौजे पर पहुंचे तथा रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
    जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने सूचना प्राप्त होते ही संबंधितों को तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी अंशुल सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा भी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

    तहसील भिकियासैंण से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में कुल 07 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जिसमें 04 पुरूष व 03 महिला शामिल हैं तथा कुल 12 घायल हो गये।

    घायलों का विवरण

    1. नन्दा बल्लभ, उम्र 58 वर्ष, पुत्र सदानन्द, ग्राम टिमटा नौबाड़ा(द्वाराहाट) गम्भीर घायल
    2. राकेश कुमार, उम्र 55 वर्ष, पुत्र महावीर प्रसाद, अध्यापक जी0आई0सी0 (द्वाराहाट)
    3. नन्दी देवी, उम्र 40 वर्ष, पत्नी देवेन्द्र सिंह, ग्राम नौबाडा (द्वाराहाट)
    4. हंसी सती, उम्र 36 वर्ष, पत्नी रमेश चन्द्र ग्राम संगोली, (भिक्यिासैंण) गम्भीर घायल
    5. भूपेन्द्र सिंह अधिकारी, उम्र 64 वर्ष, पुत्र धन सिंह, ग्राम जमोली (भिक्यिासैंण)
    6. नवीन चन्द्र, उम्र 55 वर्ष, पुत्र दुर्गादत्त तिवाड़ी, ग्राम ओखलकाण्डा (नैनीताल)
    7. हिमांशु पालीवाल, उम्र 17 वर्ष, पुत्र महेश चन्द्र, ग्राम दौलापाली, (द्वाराहाट)
    8. प्रकाश चन्द्र, उम्र 43 वर्ष, पुत्र रामदत्त, ग्राम चचरोटी, (स्याल्दे)
    9. मोहित सती, उम्र 16 वर्ष, पुत्र रमेश चन्द्र, ग्राम नौघर (भिक्यिासैंण)
    10. बुद्धिबल्लभ भगत, उम्र 58 वर्ष पुत्र कुलोमणी, ग्राम अमोली (भिक्यिासैंण)
    11. हरीश चन्द्र, उम्र 62 वर्ष पुत्र बाला दत्त, ग्राम पाली (द्वाराहाट)
    12. जितेन्द्र रिखाड़ी, उम्र 37 वर्ष, पुत्र नन्दाबल्लभ रिखाड़ी ग्राम विनायक (भिक्यिासैंण)

    गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों नंदाबल्लभ और हंसी सती को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जा रहा है। इसके अतिरिक्त 4 घायलों को रामनगर रेफर किया गया है।

    *मृतकों का विवरण*

    1. पार्वती देवी, उम्र 75 वर्ष पत्नी गोविन्द मठपाल, नि0 ग्राम जमोली (भिक्यासैंण)
    2. नन्दन सिंह, उम्र 70 वर्ष पुत्र गोपाल सिंह, नि0 ग्राम जमोली (भिक्यासैंण)
    3. गोविन्द बल्लभ मठपाल, उम्र 80 वर्ष पुत्र कुलोमणी नि0 ग्राम जमोली (भिक्यासैंण)
    4. तारा देवी, उम्र 50 वर्ष, पत्नी महेश चन्द्र ग्राम पाली (द्वाराहाट)
    5. गणेश, उम्र 20 वर्ष, पुत्र भीमबहादुर, नेपाल
    6. उमेश, उम्र 18 वर्ष पुत्र ऐतराउल, नेपाल
    7. गोविन्दी देवी, उम्र 55 वर्ष, पत्नी हरीश सिंह ग्राम घुघुती (द्वाराहाट)

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed