• Wed. May 27th, 2026

वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व लीसा डिपो का निरीक्षण कर स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से फायर स्टेशनों का फायर रिस्क निरीक्षण

 

वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व लीसा डिपो का निरीक्षण कर स्टाफ को दिया प्रशिक्षण

 

      देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के उद्देश्य से मुख्य अग्निशमन अधिकारी /फायर स्टेशनों को अग्नि सुरक्षा मानकों के दृष्टिगत महत्वपूर्ण संस्थानों के फायर रिस्क निरीक्षण करने के निर्देश दिये गये हैं।

       दिनांक 12.01.2026 को मुख्य अग्निशमन अधिकारी अल्मोड़ा नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षक/ मौजूदगी में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण सिंह द्वारा विशाल मेगा मार्ट,जीवन पैलेस होटल व प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत नरेश जोशी द्वारा जोरशी वन प्रभाग लीसा डिपो का अग्नि सुरक्षा के दृष्टिगत फायर रिस्क निरीक्षण एवं ऑडिट किया गया।

      निरीक्षण के दौरान फायर एक्सटिंग्विशर, होज रील, फायर अलार्म सिस्टम, आपात निकास मार्ग एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई। उपस्थित स्टाफ को डेमो के माध्यम से प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के प्रयोग की विधि, आग लगने की स्थिति में तत्काल की जाने वाली कार्रवाई, सुरक्षित निकासी प्रक्रिया तथा अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

साथ ही प्रतिष्ठान प्रबंधन को निर्देशित किया गया कि सभी अग्निशमन उपकरण सदैव क्रियाशील अवस्था में रखें, समय-समय पर उनकी जांच कराएं तथा कर्मचारियों को नियमित रूप से अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जन-धन की हानि से बचा जा सके। अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए किसी भी आपात स्थिति में तुरंत फायर सर्विस को सूचित करने हेतु निर्देशित किया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *