• Fri. May 1st, 2026

    महिला अपराध में लापरवाही पर SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, महिला SI निलंबित

    News update

    महिला अपराध में लापरवाही पर SSP मंजूनाथ टीसी का बड़ा एक्शन, महिला SI निलंबित

    हल्द्वानी न्यूज़- महिला अपराधों को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने एक बड़ी कार्रवाई की है। दुष्कर्म के एक गंभीर मामले में निष्पक्ष विवेचना न करने और आरोपी को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों में लालकुआं थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक अंजू नेगी को निलंबित कर दिया गया है।

     

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, अक्टूबर 2025 में एक युवती ने लालकुआं थाने में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले की विवेचना महिला एसआई अंजू नेगी के पास थी। आरोप है कि विवेचना के दौरान उन्होंने आरोपी भगवत सरण को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया, जिससे जांच की निष्पक्षता प्रभावित हुई।

     

    मामले की शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कराई गई आंतरिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने तत्काल प्रभाव से महिला उपनिरीक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए।

     

     

     

    एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है और महिला अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या पक्षपात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

     

     

    उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

     

     

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed