• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने राजकीय चारा व बीज उत्पादन प्रक्षेत्र भैंसवाड़ा का किया स्थलीय निरीक्षण

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी ने राजकीय चारा व बीज उत्पादन प्रक्षेत्र भैंसवाड़ा का किया स्थलीय निरीक्षण

अल्मोड़ा।जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को पशुपालन विभाग के अधीन संचालित राजकीय चारा एवं बीज उत्पादन प्रक्षेत्र भैंसवाड़ा का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में किए गए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन गौशाला एवं चयनित स्थल का अवलोकन करते हुए कार्यों को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप तथा निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला निर्माण से निराश्रित गौवंश को आश्रय मिलेगा और नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में गौवंश की समस्या के समाधान में मदद मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था जिला पंचायत को निर्देशित किया कि गौशाला निर्माण उपयुक्त स्थल पर ही किया जाए तथा संसाधनों का शत-प्रतिशत सदुपयोग सुनिश्चित किया जाए। साथ ही नए चयनित स्थल पर गौशाला निर्माण का आगणन तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए।इसके अतिरिक्त उन्होंने पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी लेते हुए पशुपालकों को योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने हेतु जागरूकता व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित करने पर जोर दिया।

प्रशिक्षण केंद्र के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीते वर्ष में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेश अग्रवाल, उपजिलाधिकारी सदर संजय कुमार, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *