• Sun. Feb 15th, 2026

चार शातिर बैटरी चोर गिरफ्तार, 6 बैटरियां बरामद

एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा क्षेत्र में बैटरी चोरी की घटना का सीओ हल्द्वानी ने किया खुलासा

बनभूलपुरा पुलिस की कार्यवाही में 04 शातिर चोर गिरफ्तार, 06 बैटरियां बरामद,

दिनांक 12.02.2026 को वादी जुहैब आलम पुत्र शमशाद हुसैन निवासी लाइन नं. 13, आजाद नगर द्वारा थाना बनभूलपुरा में तहरीर दी गई कि दिनांक 07.02.26 को उनका *डम्पर संख्या DLIG 5376 इन्द्रानगर गेट के पास खड़ा था, जिसमें से अज्ञात चोरों द्वारा बैटरी चोरी कर ली गई।* *आसपास खड़े अन्य वाहनों से भी बैटरियां चोरी होना प्रकाश में आया।* प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना *बनभूलपुरा में मु0अ0सं0 25/26 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात* पंजीकृत कर विवेचना *उपनिरीक्षक मनोज यादव* के सुपुर्द की गई।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही

डॉ0 मंजुनाथ टी0सी0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध रोकथाम/ चोरी के खुलासे हेतु अभियान के तहत, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल व पुलिस उपाधीक्षक हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गठित टीम द्वारा अथक प्रयास, सुरागरसी-पतारसी एवं 100 से अधिक CCTV फुटेज के अवलोकन के उपरांत दिनांक 14.02.2026 को चोरी में संलिप्त निम्न अभियुक्तों को गौला बाईपास रोड से गिरफ्तार कर अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

  1. विनोद कुमार पुत्र अमर सिंह, उम्र 25 वर्ष
  2. रंजीत सिंह पुत्र ख्याली राम, उम्र 24 वर्ष
  3. रंजीत सिंह पुत्र राम भरोसे, उम्र 26 वर्ष
    निवासीगण: ग्राम पिण्डारी अशोक, थाना बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.)
  4. जलील अहमद (कबाड़ी) पुत्र अली शेर, उम्र 40 वर्ष
    निवासी: मोहल्ला अब्बास नगर थाना बहेड़ी, स्थाई पता: ग्राम नगलिया कलां, थाना शेरगढ़, जिला बरेली

बरामदगी
चोरी में प्रयुक्त वाहन UP 15 AN 2345 (स्विफ्ट डिजायर)
विभिन्न कंपनियों की 06 ट्रक बैटरियां

पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे गौला नदी के पास खड़े ट्रकों से कई बार बैटरी चोरी कर चुके हैं तथा चोरी की बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद को बेच देते थे। कुछ बैटरियां आसपास छिपाकर रखते थे और मौका देखकर उठाकर ले जाते थे। अभियुक्तों द्वारा पूर्व में चोरी की गई बैटरियां कबाड़ी जलील अहमद द्वारा तोड़कर आगे बेच दी गईं।

आपराधिक इतिहास
अभियुक्तगण — रंजीत पुत्र ख्यालीराम, विनोद पुत्र अमर सिंह, रंजीत पुत्र राम भरोसे

  1. FIR No. 258/2023 धारा 379/411/414 IPC, थाना बहेड़ी, जिला बरेली
  2. FIR No. 266/2023 धारा 411/414 IPC व 41 CrPC, थाना बहेड़ी, जिला बरेली

कबाड़ी जलील अहमद का आपराधिक इतिहास ज्ञात किया जा रहा है

पुलिस टीम-
▪️व0उ0नि0 गगनदीप सिंह
▪️ उ0नि0 मनोज यादव
▪️ कानि0 महबूब अली
▪️ कानि0 सुनील कुमार
▪️ कानि0 मो0 यासीन

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *