• Tue. May 26th, 2026

Uttarakhand: प्रदेश में 1377 अपात्रों की पेंशन बंद

Byswati tewari

Feb 22, 2026
Cm Dhami

देहरादून : प्रदेश में पेंशन योजनाओं के दुरुपयोग पर सख्त रुख अपनाते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सरकारी पेंशन प्राप्त कर रहे वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन के संदिग्ध 1377 मामलों का जनपदवार सत्यापन कराया गया…जिसमें अपात्र पाए गए लाभार्थियों की पेंशन तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश दिए गए हैं।मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों ने नियमों के विपरीत सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ लिया है…उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पूरे प्रकरण में प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी तय करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों तक ही पहुंचे यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भविष्य में ऐसी अनियमितताओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *