• Tue. May 26th, 2026

1 सितम्बर से मंत्री रेखा आर्या अल्मोड़ा जनपद के भ्रमण पर

web fast news logo

वेब फ़ास्ट न्यूज़

अल्मोड़ा – प्रभारी अधिकारी विशिष्ट अभ्यागत ने बताया कि मा0 मंत्री महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, खेल एवं युवा कल्याण रेखा आर्या इस जनपद के भ्रमण पर आ रहीं है। उन्होंने बताया कि मा0 मंत्री दिनॉंक 01 सितम्बर, को 1 बजे सर्किट हाउस काठगोदाम से प्रस्थान कर सांय 5 बजे सोमेश्वर पहुॅचकर रात्रि विश्राम सोमेश्वर मं करेंगी । उन्होंने बताया कि दिनॉंक 02 सितम्बर, 2022 को प्रातः 09ः30 बजे सोमेश्वर से प्रस्थान कर 09ः45 बजे चनौदा पहुॅचकर शहीद दिवस राजकीय मेला के आयोजन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी। 12ः20 बजे चनौदा से प्रस्थान कर 12ः30 बजे सोमेश्वर पहुॅचकर कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता एवं रात्रि विश्राम सोमेश्वर में करेंगी।
उन्होंने बताया कि मा0 मंत्री दिनॉंक 03 सितम्बर, को 11ः15 बजे सोमेश्वर से प्रस्थान कर 12ः30 बजे विकास भवन अल्मोड़ा पहुॅचकर सोमेश्वर विधानसभा अन्तर्गत मा0 मुख्यमंत्री घोषणा की समीक्षा बैठक में प्रतिभाग करेंगी। 1ः45 बजे विकास भवन से सर्किट हाउस अल्मोड़ा पहुॅचेंगी। 3 बजे मॉ नन्दा देवी मेला, 2022 के झोडा प्रतियोगिता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगी तथा राात्रि विश्राम सर्किट हाउस अल्मोड़ा में करेंगी।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *