• Tue. May 26th, 2026

अल्मोड़ा: पुलिस ने शराब के नशे में कार चलाने पर चालक किया गिरफ्तार, कार सीज

       प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों,  निरीक्षक यातायात व इण्टरसेप्टर प्रभारी को सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार 

       प्रभारी चौकी बेस, उ0नि0 कृष्ण कुमार द्वारा हमराही पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान होटल मैनेजमेंट कॉलेज के पास वाहन संख्या-UK 03A- 2915 ऑल्टो कार को रोककर चैक करने पर वाहन चालक मनोज बिष्ट, निवासी मटीला,अल्मोड़ा शराब के नशे में वाहन चलाता पाया गया। चालक को मोटर वाहन अधिनियम के तहत मौके पर गिरफ्तार कर वाहन कार को सीज किया गया।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *