• Mon. Mar 16th, 2026

    रानीखेत पुलिस ने गुमशुदा युवती को जनपद हरिद्वार से किया सकुशल बरामद

    राजस्व क्षेत्र मावड़ा, तहसील रानीखेत में एक युवती की गुमशुदगी के संबंध में पंजीकृत एफआईआर न0- 01/2023 धारा- 365 भा0द0वि0 की विवेचना अल्मोड़ा पुलिस को हस्तांतरित हुई थी।

     प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुनील सिंह बिष्ट, कोतवाली रानीखेत को विवेचना अधिकारी नियुक्त कर सीओ रानीखेत व विवेचक को गुमशुदा की तलाश हेतु  टीम गठित कर शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए गये।
    
      सीओ रानीखेत श्री टी0आर वर्मा के पर्यवेक्षण में गठित पुलिस टीम द्वारा सर्विलॉस सेल की मदद से गुमशुदा युवती को 2 फरवरी 2023  को जनपद हरिद्वार से सकुशल  बरामद किया गया।

    पुलिस टीम

    1. कानि0 अमित मलिक, कोतवाली रानीखेत
      2.कानि0 आनंद मेहरा, कोतवाली रानीखेत

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *