एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद में चल रहा है विशेष चेकिंग अभियान
कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस का ध्वनि प्रदूषण के खिलाफ सख्त एक्शन
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज
चंद्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा समस्त थाना/चौकी प्रभारियों, निरीक्षकों, उपनिरीक्षकों (यातायात) व प्रभारी इंटरसेप्टर को वाहनों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने तथा आम जनमानस के लिए समस्या उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में दिनांक 03.04.2026 को हरबंस सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा/यातायात श्री बलवंत सिंह रावत के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अल्मोड़ा योगेश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में एसएसआई सतीश कापड़ी, प्रभारी चौकी बेस मनोज कुमार, प्रभारी चौकी एनटीडी दिनेश परिहार, प्रभारी चौकी धारानौला आनन्द बल्लभ कश्मीरा मय पुलिस टीम द्वारा अल्मोड़ा नगर क्षेत्र अल्मोड़ा में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
इस दौरान विभिन्न स्थानों पर चेकिंग करते हुए वाहनों की गहन जांच की गई। चेकिंग के दौरान 04 मोटरसाइकिलों (बुलेट) में रेट्रो साइलेंसर लगे पाए गया, जिनसे पटाखों जैसी तेज आवाज उत्पन्न हो रही थी। इस प्रकार की ध्वनि से न केवल ध्वनि प्रदूषण फैल रहा था, बल्कि आम जनमानस को असुविधा के साथ सार्वजनिक शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से उक्त सभी वाहनों के चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित मोटरसाइकिलों को सीज किया गया।
साथ ही अन्य वाहन चालकों को भी सख्त हिदायत दी गई कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध संशोधन न करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

