अल्मोड़ा,
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के आगामी 18 जून, को प्रस्तावित प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर निर्मित विभिन्न कमेटी अध्यक्षों/अधिकारियों की बैठक गणित सभागार में आयोजित की गई।
बैठक का संचालन कुलसचिव डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो.सतपाल सिंह बिष्ट ने विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को अकादेमिक आयोजन के रूप में सम्पन्न करने, एक सफल आयोजन बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा किदीक्षांत समारोह स्थानीय संस्कृति के अनुरूप आयोजित होगा। समितियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी समितियां अपनी तैयारियों को जारी रखें। उन्होंने समितिवार तैयारियों की समीक्षा की।
उन्होंने विभिन्न मदों में होने वाले अनुमानित व्यय, कार्ययोजना और विभिन्न समितियों के कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में दीक्षांत समारोह की तैयारियों की शुरुआत, ऑडिटोरियम की व्यवस्था,सड़क के सुधारीकरण, कुलगीत की तैयारी, मैडल सेरेमनी, मंच बैकग्राउंड के निर्माण, मंत्रोच्चार, अतिथि आवास-व्यवस्था, स्वागत आदि व्यवस्था, कुलगीत, डिग्री, दीक्षांत सेल्फी पॉइंट, यातायात की व्यवस्था, आमंत्रण सूची, मेरिट लिस्ट के निर्माण आदि को लेकर जानकारी ली और विभिन्न समिति संयोजकों को अपनी तैयारी को बेहतर करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, परीक्षा नियंत्रक प्रो. पंकज कुमार साह, दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. डी. के. भट्ट, परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट,प्रो सुशील कुमार जोशी (संकायाध्यक्ष, विज्ञान),
प्रो ए. के. नवीन (संकायाध्यक्ष, विधि), प्रो हरीश जोशी(संकायाध्यक्ष, कला), प्रो शेखर चन्द्र जोशी (संकायाध्यक्ष, दृश्यकला), डॉ एच आर कौशल (संकायाध्यक्ष, वाणिज्य),प्रो रिजवाना सिद्धिकी(संकायाध्यक्ष, शिक्षा), प्रो ए के पंत, प्रो संजीव आर्या, डॉ सबीहा नाज, प्रो अरशद हुसैन, प्रो रूबीना अमान, प्रो ज्योति जोशी, प्रो डी पी यादव, डॉ बलवंत कुमार, डॉ दीपक, डॉ पारुल सक्सेना, प्रो निर्मला पंत, डॉ आर सी मौर्या,डॉ ललित जोशी, डॉ सुमित खुल्बे,डॉ मीनाक्षी आर्या, डॉ प्रियंका पांडे, , लियाकत अली,डॉ चन्द्र प्रकाश फुलोरिया, कमल जोशी आदि उपस्थित रहे।

