• Tue. May 26th, 2026

बिना सत्यापन मजदूरो को काम पर रखने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्यवाही

web fast news logo

                        अल्मोड़ा –  जनपद के थाना क्षेत्रों  में 55 लोगों का किया गया पुलिस सत्यापन  प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद क्षेत्रान्तर्गत निवासरत मजदूरों/ बाहरी व्यक्तियों/ फड़-फेरी,  रेड़ी/ठेले लगाने वाले व्यक्तियों/ किरायेदारों के शत-प्रतिशत सत्यापन किये जाने हेतु सघन अभियान चलाये जाने उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर  बुधवार को थानाध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में थाना दन्या क्षेत्र में सत्यापन अभियान के दौरान 1 ठेकेदार द्वारा बिना पुलिस सत्यापन मजदूरों को काम पर रखा पाये जाने पर, उक्त ठेकेदार के विरुद्ध धारा 83 उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही कर 5000 रु0 जुर्माना वसूला गया ।

हिदायत दी कि मजदूरों को काम पर रखने से पूर्व उनका पुलिस सत्यापन अवश्य करा लें । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा 55 फड़ /फेरी लगाने वाले एवं मजदूरों का सत्यापन कराया गया। क्षेत्रवासियों को जागरुक करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से घर बैठे सत्यापन कराने की सुविधा के बारे में जानकारी दी जा रही है।

वेब फ़ास्ट न्यूज़ ब्यूरो

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *