• Tue. Mar 10th, 2026

    शारदा पब्लिक स्कूल ने 12वी के बच्चों को दी विदाई, शानदार पार्टी व मनोरंजक प्रतियोगिता के साथ यादगार बना दिन

    अल्मोड़ा। आज शनिवार 11 फरवरी 2023 को अल्मोड़ा नगर के शारदा पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का विदाई समारोह (फेयरवेल पार्टी) आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए शानदार पार्टी का आयोजन, कई मनोरंजक प्रतियोगिता, रैंप वॉक, आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

    उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया

    इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उस उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या  विनीता शेखर लखचौरा  ने विद्यार्थियो को उज्जवल भविष्य की कामना की एवं साधुवाद दिया।   जेई मेंस परीक्षा पास करने वाले, कार्तिक मनराल, हर्ष शर्मा, मलय त्रिपाठी, शतरंज खिलाड़ी हर्ष शर्मा, अनुज भण्डारी, हॉकी खिलाड़ी पायल गोस्वामी को सम्मानित किया गया। समारोह में समस्त विद्यार्थियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
    इस अवसर पर हेम तिवाड़ी,  सुमीत जोशी,  सुनील चौहान एवं समस्त विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *