• Mon. May 25th, 2026

डाॅ. प्रभाकर प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान-2022’ से होंगे सम्मानित

अल्मोड़ाः शहर के पास में ही स्थित राजकीय इंटर काॅलेज स्यालीधार में कार्यरत शिक्षक डाॅ. प्रभाकर जोशी प्रतिष्ठित ‘उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा प्रसार सम्मान-2022’ से सम्मानित होंगे। उन्हें 8 सितंबर को देहरादून में आयोजित होने वाले विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी अध्यापक सम्मेलन में यह सम्मान दिया जाएगा।

डाॅ. जोशी स्यालीधार में प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर कार्यरत है। डॉ. प्रभाकर जोशी को शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव प्रयोगों हेतु यह पुरस्कार दिया गया है। यू सर्क द्वारा यह सम्मान राज्य में विज्ञान शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, प्रौद्योगिकी, नवाचार तथा सामाजिक चेतना के क्षेत्र में विशिष्ट एवं अनुकरणीय कार्यों हेतु दिया जाता है।मूल रूप से ग्राम चौड़ा, सोमेश्वर के निवासी डॉ. प्रभाकर जोशी वर्तमान में नगर के रानीधारा में रहते हैं। डाॅ. जोशी कई वर्षों से विभिन्न छात्र केंद्रित वैज्ञानिक शैक्षिक गतिविधियों में स्वयं व विद्यार्थियों सहित कई राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि को अपने समस्त छात्र-छात्राओं व पूरे शिक्षक समुदाय को समर्पित किया है।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *