• Sun. Mar 22nd, 2026

    एनएसए अजीत डोभाल विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से सम्मानित, पन्तनगर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को राज्यपाल ने उपाधि व दीक्षा प्रदान की

    राज्यपाल गुरमीत सिंह ने गुरुवार को पंतनगर स्थित (देश के प्रथम) गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 2503 विद्यार्थियों को उपाधि व दीक्षा प्रदान की। उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को विज्ञान वारिधि की मानद उपाधि से भी सम्मानित किया।
    राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि आप सपने देखिए और संकल्प लिजिए। पंतनगर हरित क्रांति की जननी रहा है और पुनः बीज, कृषि और औद्यानिकी में क्रांति लाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हम यदि पूरी जिम्मेदारी से योगदान करे तो हमें विकसित राष्ट्र और विश्वगुरू होने से कोई रोक नहीं सकता।


    समारोह में डोभाल ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने देश की सेवा उस समय की है कि जब हमारे देश में अकाल की स्थिति थी और अन्य देशों से खाद्यान्न का आयात करना पड़ता था। आज हम खाद्यान्न में सक्षम ही नहीं बल्कि अन्य देशों को निर्यात कर रहे हैं।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *