• Wed. Feb 11th, 2026

बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा पंजीकरण के लिए यात्रियों का तांता, गेस्ट हाउसों में करोड़ो की बुकिंग

बद्रीनाथ केदारनाथ यात्रा के लिए पहले दिन नौ हजार यात्रियों ने करवाया पंजीकरण, जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों में पिछले 4 दिनों में ढाई करोड़ रुपये की  बुकिंग हुई।

केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को तो बदरीनाथ के 27 अप्रैल को खुलेंगे जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। बद्रीनाथ और केदारनाथ चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन अब तक 9 हजार यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।
धामों में कतार प्रबंधन के स्लॉट टोकन व्यवस्था की शुरुआत की गई है। जीएमवीएन के गेस्ट हाउसों में पिछले 4 दिनों में ढाई करोड़ की बुकिंग की जा चुकी है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *