• Tue. May 26th, 2026

कनिष्ठ सहायक परीक्षा के दृष्टिगत अल्मोड़ा की यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन, जानें

रचिता जुयाल, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा दिनांक- 05.03.2023 को कनिष्ठ सहायक परीक्षा के दृष्टिगत नगर अल्मोड़ा की वन वे यातायात व्यवस्था जो रविवार के दिन लागू नही रहती थी उक्त यातायात व्यवस्था में आंशिक परिवर्तन किया गया है, जो निम्नवत है।

पाँच मार्च रविवार को कनिष्ठ सहायक की परीक्षा तिथि प्रस्तावित है, उक्त के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर के माल रोड में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं निर्बाध रखने हेतु वन वे यातायात व्यवस्था प्रातः समय-08.00 बजे से 15.00 बजे तक लागू रहेगी

समस्त जनमानस से अनुरोध किया है कि दिनांक- 05.03.2023 रविवार को नगर अल्मोड़ा में समय 15.00 बजे तक लागू वन वे यातायात व्यवस्था का पालन करने का कष्ट करेंगे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *