• Fri. May 1st, 2026

    आने वाले हर चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए जी जान से जुटे कार्यकर्त्ता : रमेश बहुगुणा

    web fast news logo

    अल्मोड़ा – भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य वक्ता सुरेश भटृ जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 43 वां स्थापना दिवस मना रही है 6 अप्रैल 1980 को स्थापना के बाद भाजपा ने संघर्ष से लंबा सफर तारीख क्या है आज विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है भारतीय जनता पार्टी के मूल में भारतीय जनसंघ है जिसकी नीव डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ले रखी थी भाजपा में 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं वर्तमान सरकार ने बेरोजगार युवाओं की समस्या को देखते हुए सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया है जिससे युवाओं को किसी भी तरह से समस्या नहीं आएगी जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और लगन से कार्य करें और आने वाले हर चुनाव में विजय पताका फहराने के लिए जी जान से जुटे। इस अवसर पर युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वह पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद पिलख्वाल ,राजीव गुरुरानी,भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रणजीत सिंह भंडारी जी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी प्रकाश भट्ट मीना भैसोडा़, बीना नयाल,जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट,ललित मोहन दोसाद, जिला मंत्री संजय डालाकोटी महेश बिष्ट , देवाशीष नेगी, मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट गोविन्द मटेला ,सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष लीला बोरा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष तारा जीना, युवा मोर्चा के अध्यक्ष राजन चंद जोशी, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार आर्य जगत भट्ट ,अजय वर्मा भावना तिवारी, नवीन बिष्ट, चंदन बहुगुणा ,दीपक कपूर पूनम पालीवाल, लता पांडे, इंदिरा बिष्ट, आशीष गुरुरानी, नमन गुरुरानी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ललित दोसाद व धर्मेन्द्र बिष्ट ने किया।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You missed