• Mon. May 25th, 2026

व्यापारी हुए अचानक गायब

ByD S Sijwali

Sep 15, 2022
web fast news logo

उत्तराखंड – हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र के पंचक्की चौराहा के पास रहने वाले एक व्यापारी अचानक गायब हो गए, जिसके बाद परिजनों द्वारा उनकी गुमशुदगी थाना काठगोदाम में दर्ज कराई गई है। पुलिस द्वारा गायब व्यापारी संतोष बहुगुणा की खोजबीन शुरू कर दी गई है। पुलिस को संतोष बहुगुणा की स्कूटी दमुवाढूंगा चंबल पुल के पास मिली है। साथ ही परिजन और पुलिस लगातार संतोष बहुगुणा की खोजबीन कर रही है।
आपको बता दें संतोष बहुगुणा बिजली संबंधित कार्य भी करते हैं, साथ ही थानाध्यक्ष काठगोदाम प्रमोद पाठक ने बताया कि पंचक्की चौराहा के पास रहने वाले संतोष बहुगुणा की गुमशुदगी कल देर रात दर्ज की गई है, खोजबीन के लिए पुलिस टीम लगा दी गई हैं।

By D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *