घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात कान के कर्णफूल व मंगलसूत्र चोरी किया था।
अल्मोड़ा पुलिस के थाना देघाट ने 01 अभियुक्त को चोरी के आभूषणों के साथ गिरफ्तार किया।
कल मंगलवार को तल्ला मेहर गांव देघाट निवासी हीरा सिंह ने थाना देघाट में तहरीर दी कि उसकी गैरमौजूदगी में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसके घर का ताला तोड़कर सोने के जेवरात कान के कर्णफूल व मंगलसूत्र चोरी कर लिये है। जिस पर थाना देघाट में तत्काल अभियोग पंजीकृत कर पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी- पतारसी कर मात्र पाँच घण्टे के भीतर चोरी की घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त महेंद्र सिंह को चोरी के आभूषणों सहित गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त महेंद्र सिंह पुत्र स्व0 बच्चे सिंह मेहरा जो ग्राम तुला मेहर गांव थाना देघाट, अल्मोड़ा का निवासी है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक जीवन सामंत, थाना देघाट, हे0कानि0 सुरेंद्र कुमार, थाना देघाट, हे0कानि0 राजेन्द्र गोस्वामी, थाना देघाट शामिल रहें।
