• Mon. May 25th, 2026

भिक्षा नहीं, शिक्षा दें: आज तीन बच्चे सहित अबतक कुल 75 बच्चों का अल्मोड़ा पुलिस ने करवाया स्कूल में दाखिला

बच्चों को स्कूल बैग, शिक्षण सामग्री व चाकलेट बांटकर मासूम चेहरों पर बिखेरी मुस्कान

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान ने आज 3 नन्हें-मुन्ने बच्चों का स्कूल में दाखिला कराया।

भिक्षा नहीं, शिक्षा दें" अभियान में अब तक अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 75 बच्चों का कराया जा चुका है स्कूलों में दाखिला



 आज 20 अप्रैल को थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक व चौकी प्रभारी भिकियासैंण उ0नि0 मदन मोहन जोशी द्वारा आँपरेशन मुक्ति अभियान के तहत 3 बच्चों को चिंहित कर उनके परिजनों को शिक्षा के महत्व को बताते हुए उनकी काउंसलिंग कर तीनों बच्चों का राजकीय प्राथमिक विद्यालय भिकियासैंण में दाखिला कराया गया है। परिजनों से अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजने व स्कूल प्रबन्धन से बच्चों का विशेष ध्यान रखने हेतु वार्ता की गयी है।


 शिक्षा का अधिकार से नहीं रहेंगे वंचित

 भतरौजखान पुलिस द्वारा स्कूल में दाखिल कराये गये बच्चों को स्कूल बैग व शिक्षा ग्रहण सामग्री दी गयी तथा स्कूल के समस्त बच्चों को चाँकलेट बाटी गयी जिससे सभी बच्चे काफी खुश हुए, बच्चों को मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करने हेतु प्रेरित किया गया। बच्चों को शिक्षा के अधिकार दिलवाने के यह सराहनीय कदम है।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *