• Tue. Mar 17th, 2026

    टूरिस्ट का खोया कीमती समान ढूंढ़कर भिजवाया उसके घर, अतिथि देवो भव: को नैनीताल पुलिस ने किया चरितार्थ

    पुलिस की तीसरी आंख बखूबी निभा रही अपनी जिम्मेदारी, सीसीटीवी के माध्यम से लगातार हो रही है शहर की निगरानी,नैनीताल पुलिस ने फिर साबित किया “अतिथि देवो भव:” का भाव, ब्रीफकेस बरामद कर भिजवाया पर्यटक के घर

            बीते 20 अप्रैल को  लगभग शाम 7 बजे कानपुर निवासी पर्यटक रिक्की गुप्ता जी हल्द्वानी स्थित CCTV कंट्रोल रूम आये और बताया कि वह अपने साथी संघ नैनीताल घूमने आये थे, वापसी के दौरान हल्द्वानी में गुप्ता जी का सफारी ब्रीफकेस ऑटो में छूट गया, जिसमें जरूरी कागजाद एवं कीमती सामान था।
      इस क्रम में सभी सीसीटीवी स्टाफ द्वारा लगातार फुटेज चैक किया गया।   ऑटो का नम्बर स्पष्ट न होने के कारण काफी मेहनत के बाद CCTV टीम को आखिरकार 24 अप्रैल को सफलता प्राप्त हुई एवं पर्यटक गुप्ता जी को सूचित किया गया। ब्रीफकेस बरामदगी की खबर सुनकर गुप्ता जी फूले नहीं समायें तथा नैनीताल पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित किया।
      गुप्ता जी के अनुरोध के अनुसार 25 अप्रैल को उक्त बरामद ब्रीफकेस को शताब्दी बस स0- UP78HT 3735 के मैनेजर शुभम शर्मा को सुपुर्द कर,कानपुर भेजा गया।
    

    CCTV स्टाफ, जिनका ब्रीफकेस रिकवर् करने एवम् कानपुर भेजने में विशेष योगदान रहा। हेड कांस्टेबल प्रमोद जोशी, कॉन्स्टेबल गुलशन गिरी, कॉन्स्टेबल रोहित कुमार, कॉन्स्टेबल राजेंद्र बिष्ट और HG महेश उपाध्याय पुलिस टीम शामिल रहें।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *