• Mon. Mar 30th, 2026

    दुर्घटनाग्रस्त हुई पिकअप पुलिस ने तत्काल घायलों को पहुंचाया अस्पताल

    पिकअप दुर्घटनाग्रस्त की सूचना पर दन्या पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को पहुंचाया अस्पताल।
    
     अल्मोडा - गुरुवार को दन्या से नैनौली गांव को जा रही पिकअप संख्या- UK- 04 CA- 9944 में तकनीकी प्रॉपलर शाफ्ट टूटने के कारण वाहन पिकअप ग्राम थली के पास सड़क से करीब 50 मीटर नीचे पलट गई । जिसमें पिकअप चालक सुमित रजवार उम्र- 24 वर्ष पुत्र आनंद सिंह रजवार निवासी मोतिया पाथर तथा वाहन में सवार रूप सिंह, उम्र  72 वर्ष पुत्र शेर सिंह ग्राम थली, दन्या के घायल होने पर दन्या पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सीएचसी धौला देवी में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *