• Fri. May 1st, 2026

    दो दशक बाद आयोजित हो रहा रावल देवता बन्याथ देवता यात्रा महोत्सव

    रुद्रप्रयाग अगस्त्यमुनि विकास खंड बिजराकोट गांव में 22 साल बाद रावल देवता बन्याथ देवता यात्रा महोत्सव 12 जून से 20 जून तक चलेगी। यह नौ दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में अलग-अलग लोकलाकारों के द्वारा अलग अलग अंदाज में अलग-अलग  दिन देवी देवताओं के जागर व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जा रहा है। रावत देवता कमेटी ने छिनका गांव की लोकगायिका सीमा गुसाई को भी इस सांस्कृतिक कार्यक्रम व देवी देवताओं के जागरण के लिए  आमंत्रित कराया।

    सीमा गुसाई ने अपने मु़धर आवाज में देवी देवताओं के जागर के साथ साथ अन्य लोकगीत गाकर लोग खुद ही झूमने लगे।  सीमा गुसाई लोकगायिका की इस मधुर आवाज सैकड़ों से ज्यादा लोग नाचने लगे।

    22 साल बाद आयोजित हुई यात्रा महोत्सव

    मीना नौटियाल अखोड़ी गांव की लोक कलाकार ने सीमा गुसाई को रावल देवता कमेटी के द्वारा 9 दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम बुलाने के कमेटी के पदाधिकारियों की प्रशंसा करते हुए धन्यवाद किया। 22 साल बाद हमारे विकास खंड के महिलाओं  ने व बिजराकोट  गांव की महिला मंगल दल की  महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। सीमा गुसाई लोकगायिका को रावल देवता कमेटी के द्वारा लोक कला को देखते हुए सम्मानित किया किया गया ।

    लोक कलाकारों की सराहना की

    इधर प्रताप सिंह नेगी अल्मोड़ा ने कुमाऊं गढ़वाल के देवी देवता के अलग-अलग अंदाज में लोक कला व लोकगाथा कहने वाली सीमा गुसाई व अन्य लोक कलाकार लोगों की सराहना की ।ये लोकलाकार अपनी लोकप्रियता से कुमाऊं गढ़वाल के देवी देवताओं के जागर व अन्य गाथा के द्वारा नये युवा पीढ़ी के लिए एक धरोहर के तौर पर यादगार है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *