• Tue. Apr 21st, 2026

    युद्ध जैसे हालात के लिए तत्पर उत्तराखंड के सभी एस एस बी गुरिल्ले तैयार

    आज दिनांक 10. 05. 2025 को एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन उत्तराखंड के सभी गुरिल्ला एकजूट होकर आज देश में जो हालत चल रहे हैं। उसे देख एस एस बी गुरिल्ला हर घर से तैयार बैठा है। देश सेवा के लिए देश की सीमाओं पर आज भी अपनी सेवाएं देने के लिए उत्तराखंड के एस एस बी गुरिल्ले तैयार हैं। और इस समय देश बड़ी समस्या से जूझ रहा है और एस एस बी गुरिल्ले अपनी भूमिका देने के लिए पहले जैसे बोर्डेरो पर गुप्त तरीके से देश की सीमाओं की देखरेख करते थे आज देश में विपत्ति आई है तो एस एस बी गुरिल्ले देश सेवा के लिए अपनी देशभक्ति के लिए तत्पर तैयार हैं। इस समय देश की सेवा करने के लिए उत्तराखंड के एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला छापामार युद्ध में सबसे आगे रहता है। यह एक ऐसी युद्ध प्रणाली ट्रेनिंग गुरिल्लों को सिखाई जाती है। आज दिन तक एस एस बी गुरिल्ला देश के लिए मर मिटने के लिए हर वक्त तैयार हैं।

    देशभक्ति एस एस बी गुरिल्ला देश के लिए अपनी जान की परवाह के बगैर वह एक सच्चा देशभक्त होने के नाते वह देश में कोई भी विपत्ति आये वह चुप नहीं बैठने वाला है। इसलिए वह सरकार को हर समय याद दिलाते रहता है कि वह गुरिल्ला प्रणाली को जैसे पहले हमारी सीमाओं की देखरेख के लिए एस एस बी गुरिल्लों को रखती थी। वैसे ही आज इन ट्रेंड गुरिल्लों को कहीं ना कहीं देश की सीमाओं पर तैनात करें। और इस तरह से देश की सीमाएं भी कमजोर नहीं पड़ेगी। और आए दिन आतंकवादी घटनाएं देखने को नहीं मिलेंगे। और देश की सीमाएं भी मजबूत रहेंगी।एस एस बी गुरिल्लों ने 1971 की बांग्लादेश की लड़ाई में साथ दिया और 1999 में कारगिल युद्ध में एस एस बी गुरिल्लों ने बॉर्डर पर पाकिस्तान की हरकतों को देखा कि वह भारत की सीमा में घुस आया था तब भी एस एस बी गुरिल्लों ने सूचना दे दी थी। इसको सरकार ने हल्के में लिया। लेकिन किसी ने नहीं सुनी जब वार हुआ तब सरकार जागी। इसलिए गुरिल्लों की भूमिका हर जगहों पर है। इसलिए एस एस बी गुरिल्लों को सरकार इस तरह से न भूले वह देश की सीमाओं की रक्षा करने के लिए ही ट्रेंड हुए हैं। एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ले देश की इस तरह से आतंकवाद और युद्ध जैसे हालात के लिए तत्पर उत्तराखंड के सम्पूर्ण एस एस बी गुरिल्ले तैयार हैं। देश की सेवा के लिए जैसे कि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी जिले के जिला अध्यक्ष दिनेश प्रसाद गैरोला, मीडिया प्रभारी अनिल प्रसाद भट्ट एवं दयाल सिंह सजवाण टिहरी जिला सलाहकार, कीर्तिनगर के हिम्मत सिंह मेहर, उपाध्यक्ष बृजमोहन गुसाई, ब्लॉक संयोजक राजेंद्र भंडारी, सचिव हरि सिंह परमार, सह सचिव राजकुमारी देवी, कोषाध्यक्ष मधुसूदन बंगवाल, गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष जयपाल सिंह बिष्ट एवं सभासद श्रीनगर गढ़वाल, बीना चौहान जिला सह सचिव टिहरी, प्रदेश प्रचारक एवं जिला अध्यक्ष ललित बगोली चंपावत, पौड़ी के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, पिथौरागढ़ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राम, नैनीताल के जिला अध्यक्ष पुष्पा जलाल, बागेश्वर के गरुड़ ब्लॉक के सुरेंद्र सिंह रावत आदि कई एस एस बी गुरिल्लों ने देश हित के लिए हर समय समस्त उत्तराखंड के सभी एस एस बी गुरिल्ले हर समय हर वक्त तैयार हैं। देश सेवा के लिए, जय हिंद। जय भारत। जय एस एस बी युद्ध प्रशिक्षित गुरिल्ला। जय उत्तराखंड।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *