X

अल्मोड़ा: आकांक्षा कोंडे ने संभाला मुख्य विकास अधिकारी का कार्यभार

कोंडे 24 वें नंबर की मुख्य विकास अधिकारी हैं

अल्मोड़ा, 27 जुलाई 2023। 2018 बैच की आईएएस आकांक्षा कोंडे ने बीते बुधवार को अपराह्न में अल्मोड़ा जनपद की मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार संभाला लिया। कोण्डे इससे पूर्व महाप्रबंधक सिडकुल हरिद्वार के पद पर तैनात थी। अल्मोड़ा में कोंडे 24 वें नंबर की मुख्य विकास अधिकारी हैं।

इस दौरान उन्होंने अल्मोड़ा की संभ्रांत जनता का अभिवादन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाना तथा योजनाओं का सही क्रियान्वयन करना उनकी प्राथमिकता में रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाएगा तथा जनता तथा मीडिया के माध्यम से आने वाली समस्याओं का निदान करने का प्रयास किया जाएगा।

This post was published on 27/07/2023 7:56 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post