X

अल्मोड़ा: विशाल समापन रैली के बाद नगर पहुँची गुरिल्ला जनजागरण रथयात्रा

केन्द्रीय अध्यक्ष ने आगामी कार्यक्रमों की दी जानकारी

अल्मोड़ा (27जुलाई)- गुरिल्ला जनजागरण रथयात्रा के 34वें दिन के बाद कल गैरसैंण में आयोजित विशाल समापन रैली के बाद अल्मोड़ा पहुंचे।

संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष ब्रह्मा नन्द डालाकोटी आज जारी प्रेस विज्ञप्ति में यात्रा को सफल बताते हुए कहा कि लंबे हो चुके आंदोलन तथा विगत वर्षों में कोरोना महामारी के चलते जो गुरिल्ले निराशा-हताशा के चलते घरों में बैठ गये थे, उनमें नव चेतना का संचार हुआ है। तथा वे पुनः संगठित हो अपने हकों के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष को तैयार हैं।

आगे के कार्यक्रम

आगामी कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए डालाकोटी ने बताया कि, गुरिल्लों की केन्द्रीय कमेटी का एक शिष्टमंडल 30जुलाई को दिल्ली रवाना होगा तथा तीन दिन दिल्ली में सांसदों से मुलाकात करेगा तथा मंत्रियों से भी मुलाकात के समय की मांग करेगा।

उसके बाद 9 अगस्त को देहरादून मुख्यमंत्री आवास घेराव के कार्यक्रम की तैयारी हेतु गुरिल्ला प्रतिनिधि देहरादून में डेरा डालेंगे और उत्तराखंड के सभी जिलों से गुरिल्लों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करेंगे ही अन्य नजदीकी राज्यों के गुरिलों को भी देहरादून में भागीदारी करायेंगे।एक माह से अधिक समय तक चली रथयात्रा का यही वास्तविक लिटमस टेस्ट होगा।

This post was published on 27/07/2023 9:09 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post