• Sun. Dec 7th, 2025

    अल्मोड़ा: दुग्ध संघ प्रबंध समिति की अध्यक्ष नीमा देवी का बीजेपी कार्यकार्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

    सरकार और दुग्ध संघ के बीच बेहतर तालमेल से काम किया जायेगा – नीमा देवी

    अल्मोड़ा। दुग्ध संघ प्रबंध समिति अल्मोड़ा की अध्यक्ष नीमा देवी का बीजेपी कार्यकार्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र दौलाघट पहुंची नीमा देवी का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जोरदार आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण भी किया गया।
    दौलाघट के सिलानी गांव की नीमा देवी ने अल्मोड़ा दुग्ध संघ प्रबंध समिति की अध्यक्ष बनने पर बीजेपी प्रदेश एंव जिला नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पदभार संभालने के बाद दुग्ध उत्पादकों, पशुपालकों और महिलाओं की बेहतरी के लिये उन्होंने दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा और महिला एंव बाल विकास मंत्री रेखा आर्य से देहरादून में मुलाकात की।

    अध्यक्ष नीमा देवी ने कहा कि सरकार और दुग्ध संघ के बीच बेहतर तालमेल से काम किया जायेगा। दुग्ध उत्पादकों व उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए दुग्ध संघ में काम किये जायेंगे। दुग्ध उत्पादकों के साथ ही संघ का विकास उनकी प्राथमिकता रहेगी।


    स्वागत कार्यक्रम में स्याहीदेवी मंडल के अध्यक्ष वीरेन्द्र चिल्वाल ने कहा कि स्याहीदेवी क्षेत्र से दुग्ध संघ को महिला नेतृत्व मिलना क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। ग्रामीण कामकाजी महिला के अध्यक्ष बनने से महिलाओं व दुग्ध पालकों को अच्छा लाभ मिल सकेगा। मंडल महामंत्री ललित तिवारी ने कहा कि पहली बार दुग्ध संघ में महिला को अध्यक्ष बनाना महिला सशक्तिकरण का उदाहरण है। ग्रामीण क्षेत्रों में महिला पशुपालक अधिक हैं। ऐसे में महिलाओं और पशुपालाकों को इसका लाभ मिलेगा।

    इस दौरान मंडल महामंत्री देवेन्द्र सिंह मेहरा, मंडल उपाध्यक्ष गणेश जलाल, अर्जुन बिष्ट, रमेश बिष्ट, आनन्द तड़ागी, राजेन्द्र भंडारी, गोपाल दत्त कांडपाल, देवेन्द्र नयाल, वीरेन्द्र शाही, रणजीत सिंह बिष्ट, अशोक जलाल, प्रकाश टम्टा, महेश डांगी, महेन्द्र लाल, कृपाल बिष्ट, प्रकाश जीना, एनडी जोशी, गणेश अधिकारी, मुकेश बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीश जोशी, इंदर सिंह, कुशाल सिंह बिष्ट, पंकज बिष्ट, संतोष बिष्ट, ममता जोशी, साक्षी बिष्ट, कविता देवी, दीपा जोशी भगवती देवी, प्रभा देवी सहित कई लोग मौजूद रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *