• Mon. Mar 16th, 2026

    Almora: मकान के पीछे एक शव मिलने से मचा हड़कंप

    अल्मोड़ा में आज शनिवार की शाम को लिंक रोड तल्ला थप्लिया होंडा शोरूम से 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक शव मिलने के हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार शाम के समय यहां शव पर‌ बच्चों की नजर पड़ी। जिसके बाद उन्होंने आसपास स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। मौके पर पंहुच कर लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। यहां संदिग्ध हालातों में एक आदमी का शव मिला। मौके पर एसएसपी देवेन्द्र पींचा व पुलिस टीम पंहुची। जांच पड़ताल में शव की शिनाख्त की गई। जिसमे मृतक का नाम अनिल रावत बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं कि मृतक पुलिस का एक सिपाही हैं। जो हाल ही में उधम सिंह नगर से अल्मोड़ा पंहुचा था। शव को अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस जांच कर रही है। मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

    By D S Sijwali

    Work on Mass Media since 2002 ........

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *