• Thu. Feb 12th, 2026

Haldwani: शादी समारोह में डीजे पर चली गोलियां, युवक घायल

लालकुआं/ हल्द्वानी | लालकुआं क्षेत्र में शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान एक युवक घायल हो गया, पुलिस को सूचना मिली कि दीपक सती पुत्र दिनेश सिंह सती निवासी सुभाष नगर, बिंदुखत्ता, लालकुआं, जो लालकुआं क्षेत्र में चल रहे शादी समारोह में हर्ष फायर के दौरान फायर आर्म्स से घायल हुआ है, तथा उपचार हेतु बृजलाल हॉस्पिटल हल्द्वानी लाया गया है।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक लालकुआं दिनेश सिंह फर्त्याल ने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायल व्यक्ति से बृजलाल अस्पताल में जाकर चिकित्सकीय स्थिति की जानकारी ली।घायल दीपक सती ने बताया कि वह एक विवाह समारोह में डीजे पर डांस कर रहा था, जहां उसके परिचित मनोज पांडे के हाथ में रिवॉल्वर थी। दीपक द्वारा राउंड निकालने की सलाह देने पर, रिवॉल्वर से अचानक फायर हो गया, जिससे गोली मनोज पांडे की बाई हथेली को पार करते हुए दीपक सती की जांघ में लग गई। तत्पश्चात दीपक व मनोज को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल लाया गया।पुलिस के मुताबिक, घटना में प्रयुक्त अस्लाह (.32 बोर रिवॉल्वर) विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू के नाम से पंजीकृत है। शस्त्र लाइसेंस की शर्तों के उल्लंघन के संबंध में मनोज पांडे पुत्र मोहन चंद्र पांडे निवासी इन्द्रानगर-2, बिंदुखत्ता तथा विनय पाठक उर्फ विक्की पाठक निवासी बकुलिया मोटाहल्दू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। दोनों ने अपनी गलती स्वीकार की। उक्त दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 30 शस्त्र अधिनियम व धारा 125 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। प्रयोग में लाया गया अस्लाह पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है साथ ही शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण हेतु धारा 17 आयुध अधिनियम के तहत रिपोर्ट जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित की गई है।पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लालकुआं दिनेश फर्त्याल, उ.नि. सोमेन्द्र सिंह, का. आनन्द पुरी शामिल रहे।

By swati tewari

working in digital media since 5 year

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *