• Tue. Apr 28th, 2026

    नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों पर हुई चालानी कार्यवाही

    अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस का परिवहन विभाग के साथ संयुक्त चेकिंग अभियान

    केएमओयू/रोडवेज बसों व टैक्सी वाहनों की हुई चेकिंग

    सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों के पालन हेतु वाहन चालकों को किया जागरुक

    देवेन्द्र पींचा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा पर्यटन सीजन के दृष्टिगत अल्मोड़ा नगर में यातायात व्यवस्था को सुदृढ एवं निर्बाध रखने जिससे स्थानीय जनता व आने वाले पर्यटकों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में यातायात पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गये है।
    आज दिनांक- 16.05.2024 को सीओ यातायात श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में परिवहन विभाग के एआरटीओ श्रीमती अनिता चंद, ट्रासपोर्ट टैक्स ऑफिसर पवन कुमार व अल्मोड़ा ट्रैफिक पुलिस के इंटरसैप्टर प्रभारी श्री सुमित पाण्डे, व कानि0 ललित बिष्ट द्वारा अल्मोड़ा हल्द्वानी राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।
    इस दौरान आवागमन कर रहे केएमओयू/रोडवेज बसों, टैक्सियों व प्राईवेट वाहनों को चेक किया गया तथा सम्बन्धित चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करते हुए यातायात नियमों का पालन करने व बसों/टैक्सियों में निर्धारित सवारी से अधिक सवारी न बैठाने, शराब पीकर वाहन न चलाने, सीट बेल्ट पहनने, ओवर स्पीड/रैश ड्राईविंग न करने हेतु सख्त हिदायत दी गई।
    संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 30 वाहन चालकों के विरुद्ध एमवी एक्ट के तहत चालानी कार्यवाही की गई।
    चेकिंग अभियान जारी है।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *