• Sun. Apr 26th, 2026

    अल्मोड़ा: सीएम धामी पहुँचे डोल आश्रम

    श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम डोल में दिनांक 16/05/2024 से लेकर 23/05/2024 तक श्रीमद भगवद्गीता का आयोजन किया जाना सुनिश्चित हुआ था। जो आज 23/05/2024 को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। डोल आश्रम बहुत ही प्रसिद्ध आश्रम है जो की श्री कल्याण दास महाराज जी द्वारा स्थापित है,

    मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी रहे मुख्य अतिथि 

    उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मुख्य अतिथि के रूप में आए। सीएम धामी ने पूजा अर्चना कर कन्या पूजन भी किया। कार्यक्रम में कलश यात्रा भी निकाली गई थी।साथ ही उनके अतिरिक्त अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    कई श्रद्धालुओं का हुआ आगमन

    समापन के दिन प्रसिद्ध गायिका खुशी जोशी भी मौजूद रही। इस भागवत गीता के आयोजन पर दूर दूर से श्रद्धालु आए। श्रद्धालु द्वारा स्वेच्छा से कई भेंटे भी चढ़ाई गई। आसपास के लोगों ने भी बढ़ चढ़कर आयोजन का आनंद लिया और सहयोग प्रदान किया गया ।

    कन्या पूजन आयोजित

    आश्रम द्वारा आसपास के अभी विद्यालय की बाल कन्याओं को आमंत्रण दिया गया था। साथ ही उन सभी कन्याओं हेतु चन्या चोली (वस्तु परिधान) और अन्य चीजें भेंट के स्वरूप में प्रदान की गई। साथ ही प्रसाद भोजन की भी कन्याओं के लिए सुनियोजित तरीके से व्यवस्था की गई। अन्य सभी श्रद्धालु के लिए भी भोजन की पूर्ण व्यवस्था की गई।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *