• Fri. Apr 24th, 2026

    अल्मोड़ा: पति-पत्नी में हुई कलह, पुलिस ने कराई सुलह

    अल्मोड़ा: पति के साथ अनबन के चलते घर से नाराज होकर निकली महिला को डायल 112 की सूचना पर धौलछीना पुलिस ने तत्काल एक्शन लेकर महिला को सकुशल बरामद कर  परिजनों के सुपुर्द किया ।

    धौलछीना में चलाया चेकिंग अभियान
       
    दिनांक- 18.10.2023 को थाना धौलछीना में हेल्पलाईन नंबर डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सेराघाट क्षेत्र से एक महिला अपने पति के साथ अनबन के कारण नाराज होकर घर से कही चली गई है। सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना  सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कस्बा धौलछीना में चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गयी तथा गुमशुदा महिला के सम्बन्ध में वाहन चालकों व यात्रियों से पूछताछ की गयी।

      महिला को परिजनों के सुपुर्द किया

      इस दौरान सेराघाट से अल्मोड़ा-हल्द्वानी की तरफ जा रहे एक वाहन से महिला को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सूचित किया गया।   परिजनों के थाना धौलछीना आने पर पति-पत्नी की काउंसलिंग करते हुए दोनों को आपसी नाराजगी को भुलाकर साथ रहने हेतु समझाकर महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

    पुलिस टीम

    1-थानाध्यक्ष धौलछीना  सुशील कुमार
    2-हे0कानि0  सुरेन्द्र सिंह नेगी
    3-हे0कानि0 कुन्दन लाल
    4-कानि0  नेत्र दरियाल

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *