मैथ्स विजर्ड में महतगांव के मयंक और स्पेलिंग जीनियस में रियूनी की उपासना ने बाजी मारी

ब्लॉक स्तरीय मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता

द्वाराहाट, ब्लॉक संसाधन केंद्र द्वाराहाट में प्राथमिक स्तर हेतु मैथ्स विजर्ड और स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखण्ड के विभिन्न संकुलों से प्रथम और द्वितीय स्थान पर चयनित बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी श्याम सिंह बिष्ट ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सीखने सिखाने के नए अवसर और सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय जैसी प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं हेतु एक प्लेटफार्म देते हैं।


दोनों प्रतियोगिताओं की लिखित परीक्षा में प्रथम 6 स्थान पर चयनित बच्चों की द्वितीय चरण में मौखिक परीक्षा हुई। मैथ्स विजर्ड प्रतियोगिता में महतगांव के मयंक प्रथम, रियूनी के विवेक अधिकारी द्वितीय और रियूनी के ही पारस जोशी तृतीय स्थान पर रहे।

स्पेलिंग जीनियस प्रतियोगिता में रियूनी की उपासना आर्या प्रथम, कोटिला के रोहित बिष्ट द्वितीय व नौलाकोट की खुशी आर्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन दीपक पाण्डेय द्वारा किया गया। कार्यक्रम प्रभारी अंजू साह ने बताया कि विजेता और उपविजेता बच्चे आगमी 8 नवंबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिताओं में प्रीति अधिकारी, मनमोहन अधिकारी, कैलाश सिंह, बालम सिंह, पूजा गोस्वामी, रविंद्र प्रकाश, चेतना बिष्ट, चंद्रा नेगी, प्रकाश चंद्र निर्णायक की भूमिका में रहे। वहां संकुल प्रभारी गजेंद्र किरौला, पूरन बिष्ट, नविता वर्मा समेत नीरा अधिकारी, सुरेश कुमार, महेश कुमार, गिरीश मठपाल, भुवन पाण्डेय समेत तमाम शिक्षक मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

पीएम श्री जीबी पंत इंटर कॉलेज खूंट में वार्षिकोत्सव व पूर्व छात्र समागम कार्यक्रम धूमधाम…

6 days ago

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा,…

1 week ago

Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड…

1 week ago

SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

  राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के…

1 week ago

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया…

1 week ago

Uttarakhand मौसम विभाग ने जारी किया तापमान बढ़ाने का अलर्ट

उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य…

1 week ago