SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

 

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण दिया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट द्वारा बताया गया कि ‘विधि सहयोगी’ एक एआई सक्षम मोबाइल एप है, जो आम लोगों को सरल भाषा में कानूनी जानकारी उपलब्ध कराने, जनमानस को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और विधिक सहायता तक पहुंच को आसान बनाने के उद्देश्य से विकसित किया गया है।
विश्वविद्यालय द्वारा इस एप के माध्यम से उपयोगकर्ता कानूनी विषयों की जानकारी भी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही अध्ययन सामग्री हासिल करने के साथ ह आवश्यकता पड़ने पर अधिवक्ताओं से संपर्क भी कर सकेंगे।
अपने प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि भविष्य में इसमें ऑनलाइन परामर्श, केस ट्रैकिंग, दस्तावेज प्रबंधन और सरकारी योजनाओं से जुड़ी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी। कुलपति ने बताया कि इसपर कार्य प्रगति पर है और शीघ्र ही इसकी लॉन्चिंग की जाएगी।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) ने एप को तैयार करने के लिए विश्वविद्यालय की एप्लिकेशन तैयार करने वाली टीम एवं विद्यार्थियों की सराहना की और कुलपति प्रो बिष्ट को बधाइयाँ दी। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नवाचार समाज में विधिक जागरूकता को बढ़ाते हैं और लोगों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
राज्यपाल ने निर्देश दिए कि एप में समय-समय पर आवश्यक सुधार एवं अपडेट किए जाते रहें, ताकि इसकी उपयोगिता और प्रभावशीलता निरंतर बढ़ती रहे। उन्होंने इस एप का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर भी बल दिया, जिससे अधिक से अधिक आमजन इसके बारे में जान सकें और इसका लाभ उठा सकें तथा लॉन्च से पूर्व लोगों की जागरूकता हेतु कार्यशालाएँ आयोजित करने का सुझाव दिया। इस अवसर पर सचिव राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, विधि परामर्शी श्री कौशल किशोर शुक्ल एवं अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी भी उपस्थित रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी अल्मोड़ा,…

2 hours ago

Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड…

5 hours ago

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया…

1 day ago

Uttarakhand मौसम विभाग ने जारी किया तापमान बढ़ाने का अलर्ट

उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य…

1 day ago

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट   पहाड़ी बोली-भाषा के…

2 days ago

Uttarakhand उपनलकर्मी की नियुक्ति वाले पदों पर बिना मंजूरी नहीं होगी भर्ती

देहरादून: उपनल कर्मचारियों के तैनाती वाले पदों पर राज्य का कोई भी विभाग बिना सरकार…

2 days ago