Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Almora जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

अल्मोड़ा, 16 अप्रैल 2026 (सूचना विभाग)

 

 

जिला पूर्ति अधिकारी करुणा पंत ने अवगत कराया है कि जनपद में पेट्रोल की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि दो पेट्रोल पम्पों पर मेंटेनेंस कार्य के चलते अस्थायी रूप से पेट्रोल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे आज शाम अथवा अधिकतम कल सुबह तक पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया जाएगा।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी पेट्रोल पम्पों पर पूर्व की भांति नियमित रूप से पेट्रोल उपलब्ध रहेगा तथा किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

 

जिला पूर्ति अधिकारी ने आमजन से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से पेट्रोल का भंडारण न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल भरवाएं, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या पैनिक की स्थिति उत्पन्न न हो

 

जिला सूचना अधिकारी, अल्मोड़ा

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand सीएम धामी से“इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड अवॉर्ड” समारोह के आयोजकों ने शिष्टाचार भेंट की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में “इंडिया डिजिटल एंपॉवरमेंट मीट एंड…

6 hours ago

SSJU: राज्यपाल के समक्ष कुलपति बिष्ट ने दिया ‘विधि सहयोगी’ मोबाइल एप का प्रस्तुतीकरण

  राज्यपाल एवं कुलाधिपति लै0जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) के समक्ष सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के…

15 hours ago

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया जंगल में भटका युवक

Almora अंधेरी रात और खतरनाक जानवरों के बीच चला सर्च ऑपरेशन, आखिर मिल ही गया…

1 day ago

Uttarakhand मौसम विभाग ने जारी किया तापमान बढ़ाने का अलर्ट

उत्तराखण्ड में तापमान को लेकर जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम सामान्य…

1 day ago

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट

एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी का जबरदस्त लोकल कनेक्ट   पहाड़ी बोली-भाषा के…

2 days ago

Uttarakhand उपनलकर्मी की नियुक्ति वाले पदों पर बिना मंजूरी नहीं होगी भर्ती

देहरादून: उपनल कर्मचारियों के तैनाती वाले पदों पर राज्य का कोई भी विभाग बिना सरकार…

2 days ago