• Sat. Apr 4th, 2026

    दो दिनों से लापता युवकों के लिए देवदूत बनी पुलिस, एक की मौत

    कल दिनांक 17/04/2024 थाना भतरौजखान क्षेत्र में  लोकसभा चुनाव की पोलिंग पार्टियों का व्यवस्थापन कराते  समय मोहम्मद आसिफ अनीश  निवासी भोजपुर जिला मुरादाबाद ने बताया कि उसका भाई आले नबी उम्र 22 वर्ष व कामिल उम्र 21 वर्ष निवासी भोजपुर मुरादाबाद दोनों दिनांक 16 /04/ 2024 को गैरसैंण जाने के लिए मोटरसाइकिल से घर से  चले थे, परंतु आज तक गैरसैंण नहीं पहुंचे हैं। भतरौजखान से ही आखिरी बार बात करना,अब संपर्क करने पर एक ही युवक का फोन लग रहा है, लेकिन रिसीव नहीं हो रहा है।

    सर्विलांस की सहायता से लोकेशन का पता लगाया गया
     

    थानाध्यक्ष भतरौजखान मदन मोहन जोशी द्वारा तत्काल सर्विलांस की सहायता से लोकेशन का पता लगाया गया, सर्विलांस टीम द्वारा दी गई लोकेशन के आधार पर संपूर्ण मोहनरी क्षेत्र रानीखेत रोड व भिकियासैंण रोड पर परिजनों के साथ युवकों की तलाश की गई परंतु युवकों व मोटरसाइकिल के बारे में कोई सूचना प्राप्त नहीं हो सकी, थक हारकर कर उनके परिजन भी रामनगर वापस जा चुके थे, परंतु थानाध्यक्ष भतरौजखान द्वारा हेड कांस्टेबल श्रवण को साथ लेकर अथक प्रयास करते हुए चुनाव ड्यूटी में फोर्स की कमी होने पर भी आज दिनांक 18/4/2024 को प्रातः 6 बजे से भिकियासैंण रोड पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए और सारे सुनसान मोड़ बारी-बारी चेक करते हुए, कस्बा भतरौजखान से करीब 6 किलोमीटर दूर भिकियासैंण रोड पर एक सुनसान मोड़ से 100 मीटर नीचे खाई में एक बैग व एक व्यक्ति पड़ा हुआ दिखाई दिया।

    जानें पूरा मामला

    कठिन रास्ते से होते हुए खाई में उतरकर थानाध्यक्ष भतरौजखान द्वारा पास जाकर चेक किया तो दो दिन व दो रातों से घायल पड़ा रहने के कारण युवक की जान खतरे में थी। उसने अपना नाम कामिल पुत्र खुर्शीद निवासी भोजपुर थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद बताया, जिस पर थानाध्यक्ष भतरौजखान द्वारा बिना देर किए घायल कामिल को स्वयं कंधे पर  लादकर हमराही हेड कांस्टेबल की मदद से खाई से सड़क पर लाया गया। तत्पश्चात डायल 112 वाहन से भतरौजखान अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने बताया कि समय प्राथमिक उपचार मिलने से कामिल खतरे से बाहर है व उपचार हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया।

    एक की मौत

       दूसरे युवक को तलाश करने पर आले नबी पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी भोजपुर अचेत अवस्था में मिला, जिसे चिकित्सक द्वारा मृत घोषित किया गया। दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल भी खाई में मिली।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *