X

पांडेयखोला के पास जंगल में भीषण आग, स्थानियों की मदद से फायर स्टेशन ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

गुरुवार को पांडेयखोला के पास जंगल में भीषण आग लग गई जिसके बाद स्थानीय नागरिकों और फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया।

पांडेखोला में लगी भीषण आग

   दिनांक 28.03.2024 को फायर स्टेशन अल्मोड़ा को सूचना मिली कि पांडेखोला में एकांत रेस्टोरेंट के पास जंगल में भीषण आग लगी है फायर सर्विस टीम अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में तत्काल घटनास्थल पहुंची।      

आग पर पाया गया काबू

      पांडेखोला में एकांत रेस्टोरेंट के पास जंगल में लगी भीषण आग जो मुख्य मार्ग और आबादी क्षेत्र की ओर बढ़ रही थी फायर सर्विस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हाईप्रेशर से पंपिंग कर एक होजरील की सहायता से व पीट-पाट कर एवं वन विभाग की टीम के सहयोग से आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया।

This post was published on 29/03/2024 5:47 AM

Categories: सबसे FAST
swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post