X

नंदा देवी मंदिर परिसर से निकली विद्यार्थियों की मनमोहक झांकियां, कुमाऊं महोत्सव 2023 का शुभारंभ

कुमाऊं महोत्सव -2023 अंतर्गत आज कार्यक्रम का शुभारंभ नंदा देवी मंदिर परिसर से विभिन्न झांकियों जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर जीवन धाम के बच्चों के घोष ,दिशा अकैडमी के बच्चों के सुंदर नृत्य , पाईन वुड स्कूल के बच्चों की सुंदर प्रस्तुति, विवेकानंद इंटरमीडिएट कॉलेज के बच्चों के घोष, जीजीआई सी की बालिकाओं एवं होली अंजलि बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति तथा छोलिया नृत्य के साथ-साथ साइकिल रैली एवं रन फॉर फन लाला बाजार ,चौक बाजार,कारखाना बाजार,कचहरी बाजार, जोहरी बाजार, गंगोला मोहल्ला होते हुए मुरली मनोहर मंदिर परिसर में पहुंचा।

कार्यक्रम का उद्घाटन नंदा देवी मंदिर परिसर में गोल्डी मसाले उत्पाद के वरिष्ठ व्यवसायी “सी एल वर्मा ” द्वारा रीबन काटकर शुभारंभ किया गया ।


कार्यक्रम का उद्घाटन नंदा देवी मंदिर परिसर में गोल्डी मसाले उत्पाद के वरिष्ठ व्यवसायी “सी एल वर्मा ” द्वारा रीबन काटकर शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी कुमाऊं महोत्सव के संरक्षक अमरनाथ सिंह नेगी, महोत्सव की उद्घोषिका गीतम शर्मा, दीपक कुमार, शगुन त्यागी, हर्षिता तिवारी, लता तिवारी, गोविंद मेहरा, विजय मेहता, अतुल “सर,”” चेतन पांडे, पंकज भगत, मुकेश मेहता, पुष्पा नेगी, प्रीति बिष्ट, चंद्रकला बिष्ट , दीप्ति रावत, रीता तिवारी, नीमा भाकुनी, आदि-आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर चौधानपाटा में साइकिल रैली एवं रन फॉर फन के कार्यक्रम का उद्घाटन मनोज तिवारी विधायक अल्मोड़ा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कुमाऊं महोत्सव के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, मुख्य मुख्य खेल संयोजक हरीश कनवाल, गिरीश मल्होत्रा नवीन बेस्ट राजू बिष्ट विनीत बिष्ट पंकज भगत पंकज लिस्ट विजय मेहता जगदीश नगर कोठी निशा बिष्ट के साथ कोच मनीष कंवल लता अरोड़ा प्रभा नेगी जीवन प्रकाश सहित मनीष जोशी भैरव गोस्वामी आधी आधी मौजूद रहे।

This post was published on 26/10/2023 11:48 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post