पोक्सो एक्ट के आरोपी को रुद्रपुर से किया गिरफ्तार, गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद

अल्मोड़ा पुलिस के थाना लमगड़ा टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को रुद्रपुर, उधमसिंहनगर से किया गिरफ्तार
गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद


मामला-
दिनांक 26.08.2024 को लमगड़ा क्षेत्र निवासी 01 व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के दिनांक 22.08.2024 को घर से बिना बताये कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में एफआईआर न0- 36/24 धारा 140(3) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।

देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 29.08.2024 को रुद्रपुर, उधमसिंहनगर से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/ 87/64 बीएनएस व 5(ठ)/ 6 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई ।

लमगड़ा पुलिस टीम-

1- अपर उप निरीक्षक विक्रम सिंह
2- हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव
3- महिला कांस्टेबल मुन्नी पंत

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

6 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

10 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago