X

गुमशुदा नाबालिग बरामद कर पुलिस ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस के कोतवाली रानीखेत टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी को मऊ, उत्तर-प्रदेश से धर दबोचा

मामला-
दिनांक 29.09.2024 को रानीखेत कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री के घर से कॉलेज जाने व घर वापस न आने के सम्बन्ध में तहरीर दी गयी थी। जिस पर कोतवाली रानीखेत में धारा 140(3) बीएनएस बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद

कार्यवाही- देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत श्री अशोक धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई।
गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए दिनांक 06.10.2024 को सरायलखंसी गोरखपुर हाईवे मऊ, उत्तर-प्रदेश से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त शिवम श्रीवास्तव के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/ 87/64(1) बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-
शिवम श्रीवास्तव उम्र- 26 वर्ष पुत्र निरंकार श्रीवास्तव निवासी ग्राम बरपुर जिला मऊ उत्तर-प्रदेश

कोतवाली रानीखेत पुलिस टीम–
1- उ0नि0 सुश्री हेमा कार्की
2- हे0कानि0 श्री राजेश कुमार
3- म0कानि0 सुश्री रीतु कोरंगा

This post was published on 09/10/2024 11:26 AM

swati tewari: working in digital media since 5 year
Related Post