• Tue. Apr 21st, 2026

    अल्मोड़ा: पचीस अगस्त से स्वर्गीय मोहन लाल वर्मा मैमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का होगा आयोजन

    16 टीमें में करेंगे प्रतिभाग


    अल्मोड़ा-एनटीडी फुटबॉल क्लब द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें क्लब के सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वर्गीय मोहनलाल वर्मा मेमोरियल 6A साईड फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रैमजे ग्राउंड हीरा डूंगरी में दिनांक 25 अगस्त 2023 से किया जाना सुनिश्चित किया गया।

    क्लब के अध्यक्ष मुकेश नेगी द्वारा बताया गया कि इस बार टूर्नामेंट में 16 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा जीतने वाली टीम को ₹11000 व ट्रॉफी व उपविजेता टीम को ₹5000 व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी तथा टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी,गोल्डन बूट,गोल्डन ग्लव्स आदि आकर्षक इनाम भी दिए जायेंगे।
    टूर्नामेंट नॉकआउट आधार पर खेला जाएगा।बैठक में क्लब के अध्यक्ष मुकेश नेगी,जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश कनवाल,एनटीडी वार्ड के सभासद सौरभ वर्मा,अजय वर्मा,पंकज वर्मा, भुवन तिवारी,धीरेंद्र मर्तोलिया,राजू बिष्ट,हिमेंद्र मत्यानी,पंकज कांडपाल,महेश बिष्ट,आबिद अली अकरम खान आदि लोग उपस्थित रहे।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *