Categories: अल्मोड़ा

Almora लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

Almora लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार

अल्मोड़ा। जनपद में कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए अल्मोड़ा पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना थाना धौलछीना क्षेत्र के ग्राम मंगलता की है।क्या है मामला?दिनांक 01 मार्च 2026 तड़के मंगलता निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजू उर्फ राजेन्द्र सिंह नेगी (55 वर्ष) ने उनके भाई अर्जुन सिंह, बहू दीपा देवी व भतीजे मनजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की और तैश में आकर अपनी लाइसेंसी बंदूक से फायर कर दिया।तहरीर के आधार पर थाना धौलछीना में मु0अ0स0 03/2026, धारा 109(1)/352 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस की कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देश पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील सिंह बिष्ट द्वारा की गई।

 

बरामदगी

 

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से DBBL .12 बोर लाइसेंसी बंदूक01 खोखा कारतूस01 जिंदा कारतूसबरामद किए हैं।

 

शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

 

पूछताछ में क्या बोला आरोपी?

 

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह मानसिक तनाव में था और गुस्से में आकर फायरिंग कर दी।

 

आपराधिक इतिहासआरोपी के खिलाफ पूर्व में भी मु0अ0स0 16/19 धारा-14 Foreigner Act के तहत मामला दर्ज है।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

3 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

7 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

11 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago